नानकमत्ता के देवीपुरा गांव में डैम के ओवरफ्लो से कई घरों की दीवारें गिरीं, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा पहुंचे मौके पर

नानकमत्ता के देवीपुरा गांव में डैम के ओवरफ्लो से कई घरों की दीवारें गिरीं, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा पहुंचे मौके पर

 

नानकमत्ता। विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव देवीपुरा में डैम के पानी के ओवरफ्लो होने से कई घरों की दीवारें गिर गईं, जिससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा तत्काल ग्राम देवीपुरा पहुंचे और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।

 

मौके पर पहुंचकर डॉ. प्रेम सिंह राणा ने संबंधित उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही डैम से पानी की निकासी की व्यवस्था करने के संबंध में भी अधिकारियों से बात की, ताकि पानी के ओवरफ्लो से ग्रामीणों को आगे और नुकसान न उठाना पड़े।

 

इस दौरान पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने गांव की अन्य समस्याओं पर भी ग्रामीणों से चर्चा की, जिनमें से कई समस्याओं के त्वरित निदान के लिए मौके पर ही पहल की गई।

 

ग्रामीणों ने डैम के पानी से हुए नुकसान और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता जताई। अब प्रभावित परिवारों को मुआवजा मिलने और डैम के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था किए जाने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement