पठान मूवी के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का किच्छा के सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन

किच्छा। पठान मूवी को लेकर उधम सिंह नगर जनपद में जगह जगह पर मूवी का विरोध हिंदूवादी संगठनों द्वारा किया, विरोध की सूचना पर सिनेमाघरों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा था जहां प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।भाजपा नेता राजीव सक्सेना ने कहा कि पठान मूवी में हिन्दूओं की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सैकड़ों युवाओं के साथ हम उर्वशी सिनेमाघर पहुंचे थे जहां हमें प्रशासन की तरफ से आश्वासन मिला है,कि फिल्म से विवादित शॉट काट दिया गया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि हिंदूवादी संगठनों की चेतावनी को देखते हुए एसएसपी महोदय के निर्देश पर सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात की गई थी, हिन्दूवादी संगठनों एवं सिनेमाघर स्वामी से बातचीत कर मामला शांत कर लिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement