रामलीलाएं युवा पीढ़ी को धर्म, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने की देती हैं प्रेरणा
रुद्रपुर। वार्ड नंबर 23 रमपुरा में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि रामलीलाएं धर्म, सत्य, प्रेम और भक्ति का मार्ग दिखाती हैं। इनसे प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी आध्यात्म और सच्चाई के रास्ते पर चलकर सुंदर राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकती है।
श्री राम हनुमान देवी जागरण मंडल की ओर से आयोजित रामलीला में वृंदावन की प्रसिद्ध श्री राधा रसिक बिहारी लीला संस्थान के कलाकारों ने ताड़का वध का सुंदर मंचन किया। मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ ने कहा कि रामलीलाओं के माध्यम से असत्य पर सत्य और बुराइयों पर अच्छाइयों की जीत का संदेश मिलता है।
उन्होंने कहा कि तीनों लोकों का स्वामी होने के बावजूद रावण ने माता सीता का हरण कर अपने विनाश की पटकथा स्वयं लिख दी थी। प्रभु श्रीराम ने वानर सेना के साथ रावण का अंत कर बुराई पर अच्छाई की जीत स्थापित की। चुघ ने कहा कि शक्ति, सामर्थ्य और ताकत का कभी गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यदि मनुष्य के पास ये क्षमताएं हैं, तो उनका उपयोग समाज की भलाई के लिए करना चाहिए, ताकि लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचे और वे सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ें।
इस दौरान श्री राम हनुमान देवी जागरण मंडल के संरक्षक कैलाश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, नत्थू लाल गुप्ता, विजय गुप्ता, अर्जुन सिंह, अध्यक्ष विनोद वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, महामंत्री रवि गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम किशोर रस्तोगी सहित मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में लोग मौ
जूद रहे।





