पड़ोसी से झगड़ा कर रहा युवक गिरफ्तार, ट्रांजिट कैंप पुलिस ने की कार्रवाईÑ
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने आवास विकास के जगतपुरा क्षेत्र में पड़ोसी से झगड़ा कर मारपीट पर उतारू हुए युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर की रात डायल 112 पर सूरज बोरा ने शिकायत की थी कि उसका पड़ोसी शंकर सिंह रौतेला लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद पुलिस ने शंकर सिंह रौतेला (29) को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा 126/135/135(3)/170 बीएनएसएस के तहत चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजते हुए आरोपी को पेश करने की कार्रवाई की
।





