ऑपरेशन प्रहार के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने वारंटी ब्रिजेश गुप्ता उर्फ मदारी को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने वारंटी ब्रिजेश गुप्ता उर्फ मदारी को किया गिरफ्तार

 

रुद्रपुर।

 

ऊधमसिंह नगर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शिवनगर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है।

 

16 अक्टूबर 2026 को अपर उपनिरीक्षक हदेश परिहार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम तथा वारंटियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुकदमा संख्या 127/2025, धारा 115(2), 118(1) और 351(2) बीएनएस से संबंधित वारंटी ब्रिजेश गुप्ता उर्फ मदारी को शिवनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

पुलिस टीम में शामिल रहे

 

कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक हदेश परिहार और कांस्टेबल किशोर कुमा

र शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement