वनकर्मियों पर हमला कर घायल करने के आरोपियों को दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर। बीती 13 जून को रूप नारायण गौतम वन क्षेत्राधिकारी व पीपल पड़ाव तराई केंद्रीय वन प्रभार रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर द्वारा ड्यूटी के दौरान बीट अधिकारी अजय सिंह के साथ मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने बाबत तहरीर दाखिल की गई। तहरीर के आधार पर थाने में निशान सिंह आदि के नाम मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
एसएसपी ऊधमसिंह नगर के आदेशानुसार टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त हरपेज सिंह उर्फ पेजा सिंह पुत्र काबल सिंह निवासी कूल्हा थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर को मुखबिर की सूचना पर रेलवे फाटक कुल्हा से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement