उत्तर प्रदेश: लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा सऊदिया का बोइंग 777, 430 यात्री पहुंचे

उत्तर प्रदेश: लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा सऊदिया का बोइंग 777, 430 यात्री पहुंचे

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात पहली बार सऊदी अरब की सऊदिया एयरलाइंस का बोइंग 777 विमान उतरा। विमान रात 12:50 बजे 430 यात्रियों को लेकर लखनऊ पहुंचा। एयरपोर्ट पर बड़े विमान का संचालन शुरू होना हवाई सेवाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अब तक एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई और परिचालन संबंधी जरूरतों के कारण बोइंग 777 जैसे बड़े विमानों की लैंडिंग नहीं होती थी। हालांकि, सऊदी एयरलाइंस की टीम के निरीक्षण के बाद मौजूदा रनवे को इस श्रेणी के विमान के संचालन के लिए उपयुक्त पाया गया। इसके बाद एयरलाइन ने लखनऊ के लिए बोइंग 777 का संचालन शुरू करने का फैसला लिया।

एसवी-892 और एसवी-893 उड़ान संख्या के तहत संचालित विमान पहले दिन 430 यात्रियों को लेकर लखनऊ पहुंचा, जबकि एसवी-893 उड़ान से रात 2:30 बजे 300 यात्री लखनऊ से रवाना हुए। इस विमान सेवा के शुरू होने से लखनऊ और सऊदी अरब के बीच हवाई संपर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement