रुद्रपुर में SSP अजय गणपति ने संभाली जागरूकता की कमान, DPS के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

# रुद्रपुर में SSP अजय गणपति ने संभाली जागरूकता की कमान, DPS के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

 

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने DPS रुद्रपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों और मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने साइबर ठगी से बचने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने और नशे से दूर रहने की अपील की।

 

एसएसपी ने विद्यार्थियों को बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP व बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी।

 

उन्होंने मानव तस्करी के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में सीओ रुद्रपुर विभव सैनी समेत पुलिस के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

#Rudrapur #UttarakhandPolice #AjayGanpati #CyberSafety #RoadSafety #AntiDrugAwareness #HumanTrafficking #DPSRudrapur #UttarakhandNews #Vasund

haraDeep

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement