न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कुंडेश्वरी पुलिस ने महिला वारंटी को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। पुलिस द्वारा वारंटियों को गिरफ्तार किये जाने का सिलसिला जारी है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाती कुण्डेश्वरी चौकी पुलिस ने एक और महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान आॅपरेशन क्रैकडाउन, एनबीडब्ल्यू व वांछित की गिरफ्तारी के अनुपालन में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने ढकिया नम्बर तीन कुण्डेश्वरी निवासी प्रकाश कौर पत्नी स्व. अवतार सिंह को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तारी पुलिस टीम में कुण्डेश्वरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह व लेडी कां. रिचा तिवारी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement