रक्षा मंत्रालय भर्ती: AFMS में 120 मेडिकल ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, 9 नवंबर से आवेदन शुरू
आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 18 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। कुल पदों में 90 पद पुरुष और 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। यानी 2 जनवरी 1997 या उसके बाद जन्मे उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
इच्छुक उम्मीदवार AFMS की आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन में जाकर AFMS Medical Officer Vacancy 2026 लिंक खोलना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें। उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों और पात्रता की जानकारी जरूर जांच लें।




