डीपीएस रुद्रपुर में उत्तराखंड की सबसे बड़ी सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आगाज, प्रदेशभर के सैकड़ों खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

डीपीएस रुद्रपुर में उत्तराखंड की सबसे बड़ी सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आगाज, प्रदेशभर के सैकड़ों खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

 

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में योनैक्स–सनराइज 25वीं उत्तराखण्ड राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारम्भ हुआ। 2 से 6 नवंबर तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के सैकड़ों खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

 

प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीडीओ दिवेश शाशनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।

 

इस अवसर पर डीपीएस रुद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर राज जैन और सचिव विष्णु सक्सेना सहित खेल अधिकारी, कोच, अभिभावक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। आगामी दिनों में होने वाले रोमांचक मुकाबलों में प्रदेश के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

 

डीपीएस रुद्रपुर प्रबंधन ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस आयोजन से प्रदेश में बैडमिंटन और खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी।

 

\#DPSRudrapur #BadmintonChampionship #YonexSunrise #UttarakhandSports #RudrapurNews #UdhamSinghNagar #SportsNews #VasundharaDeep

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement