रुद्रपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह कल

रुद्रपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह कल

स्थान… रुद्रपुर

एंकर…नगर निगम चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रदेश में 6 से 7 फरवरी तक शपथ ग्रहण करने के लिए शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है।जिसके तहत उधम सिंह नगर के रुद्रपुर नगर निगम में नवनिर्वाचित मेयर एवं 40 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 7 फरवरी सुबह 11:00 बजे होना तय हुआ है। जिसके लिए रुद्रपुर की नगर निगम बोर्ड के सभी 40 पार्षदों एवं मेयर का शपथ ग्रहण समारोह रुद्रपुर के गांधी पार्क में होगा।जिसके लिए आज तैयारी पूरी हो चुकी है।वही नव निर्वाचित मेयर विकास शर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे।और इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जिले के प्रभारी गणेश जोशी मौजूद रहेंगे उन्होंने बताया कि नगर निगम में 40 पार्षदों के साथ लेकर रुद्रपुर शहर का विकास किया जाएगा।कल होने वाले निगम शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी आज पूरी हो चुकी है जिसमें बड़ा मंच और हजारों कुर्सियां लगाई गई हैं।

बाइट… विकास शर्मा – नव निर्वाचित मेयर रूद्रपुर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement