मध्य प्रदेश: नाबालिग का अपहरण कर कराया बाल विवाह, गर्भवती होने पर हत्या
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में नाबालिग के अपहरण, जबरन बाल विवाह, यौन शोषण और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रशांत कुर्मी के साथ उसके माता-पिता और नाना-नानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 27 अक्टूबर को पुलिस को बताया था कि गर्भवती पत्नी की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
करीब एक महीने की जांच में पता चला कि प्रशांत ने 7 जनवरी 2026 को नाबालिग का अपहरण किया था। इस संबंध में सागर जिले के सानौधा थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग को डराकर अपने पक्ष में बयान करवाया और फिर परिवार के साथ मिलकर उससे जबरन विवाह किया। इसके बाद उसका लगातार यौन शोषण किया गया।
पुलिस जांच के मुताबिक, नाबालिग के गर्भवती होने पर कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। उसकी असली उम्र और पहचान छिपाने के लिए आरोपी के नाना-नानी ने जन्म प्रमाण पत्र में नाम और माता-पिता का विवरण भी बदलवा दिया था।




