सड़क किनारे खड़े पेट्रोल पंप कर्मी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर हुई मौत

*सड़क किनारे खड़े पेट्रोल पंप कर्मी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर हुई मौत*

 

काशीपुर। सड़क किनारे खड़े पेट्रोल पम्प कर्मी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर उपचार हेतु ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के बाजपुर दोराहा स्थित एक पेट्रोल पम्प पर पिछले कुछ वर्षो से कार्यरत ग्राम पैगम्बरपुर थाना स्वार जिला रामपुर यूपी निवासी 35 वर्षीय मुनेश पाल पुत्र सुमेर सिंह शुक्रवार रात करीब दस बजे पेट्रोल पम्प के पास ही सड़क किनारे खड़ा था कि तेज रफ्तार से आती बाइक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। उपचार को ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। वहीं, बाइक सवार भी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का आज यहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement