विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस ने पति व सास-ससुर के खिलाफ किया केस दर्ज

*विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस ने पति व सास-ससुर के खिलाफ किया केस दर्ज*

 

 

काशीपुर। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर तीन लाख रूपये व बुलट बाइक की मांग करने तथा पति द्वारा अप्राकृतिक मैथुन किये जाने के आरोप में पुलिस ने पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुण्डेश्वरी क्षेत्रान्तर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री का विवाह 11 दिसम्बर 2020 को ग्राम भुवरी थाना स्वार जिला रामपुर यूपी निवासी महिपाल सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति महिपाल, ससुर सुखदेव सिंह व सास रामवती दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर तीन लाख रूपये व बुलट बाइक की मांग करने लगे। पिछले वर्ष 20 दिसम्बर को लड़की के जन्म लेने पर ससुरालियों की दहेज की मांग और बढ़ गई। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन करता तथा ससुर द्वारा गलत नजर रखे जाने का विरोध करने पर पत्नी को पीटता। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विवाहिता के पति व सास-ससुर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement