फिर बढे देश में कोविड के मामलेः दिल्ली-मुंबई में अगले हफ्ते पीक आने का अनुमान

नई दिल्ली: जिस तेजी से रोज मिलने वाले कोविड केस बढ़ रहे हैं, उससे देश में तीसरी लहर दूर नहीं। देश के करीब 20 बड़े शहर ऐसे हैं जहां संक्रमण दर 20% से ज्यादा है। देश में प्रति लाख आबादी 19 मामले मिल रहे हैं, जबकि गुरुग्राम में प्रति लाख आबादी 179 केस मिल रहे हैं। कोलकाता में रोज प्रति लाख आबादी 157, बेंगलुरु अर्बन में 163 केस, दिल्ली में 139 केस, मुंबई में 132 केस मिल रहे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, जिस रफ्तार से केस बढ़ रहे हैं, उस हिसाब से दिल्ली-मुंबई में अगले हफ्ते केस पीक पर हो सकते हैं। इस बीच, कोरोना की स्थिति पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले वैरिएंट की तुलना में ओमिक्रॉन अधिक संक्रामक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ स्थिति का आकलन कर रहे हैं। स्पष्ट है कि हमें सतर्क रहना है। हमने 10 दिन में 3 करोड़ किशारों को वैक्सीन लगाई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement