चुनाव आयोग का बड़ा फ़ैसला, मतदान वाले राज्यों में 22 जनवरी तक रैली व रोड शो पर रोक

रुद्रपुर। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक मतदान वाले राज्यों में चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है।
जनसभाओं और रैलियों पर चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को कुछ राहत दी है। अब इनडोर वाली जगहों पर अधिकतम 300 या कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों के साथ बैठकें आयोजित की जा सकेंगी। हालांकि, चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को हिदायत दी है कि कोविड प्रोटोकाल का इन सभाओं के दौरान कड़ाई से पालन करना होगा और आदर्श चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement