पढ़िए… सिडकुल घोटाले के लंबित मामले जल्द निपटेंगे

रुद्रपुर। उत्तराखंड में 2012 से 2017 में हुए सिडकुल घोटाले की जांच के अब जल्द निपटने के आसार है। इस मामले में गढ़वाल मंडल के डीआईजी और सिडकुल घोटाले की एसआईटी के प्रभारी करन सिंह नगन्याल ने आज एसएसपी कार्यालय में एसआईटी से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली और लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा पुलिस विभाग सिडकुल घोटाले को जल्द निपटाने के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा उधमसिंहनगर के लंबित मामले को लेकर उन्होंने अधिकारियों को एक हफ्ते का समय का समय दिया है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement