सड़क हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी के मामले में पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

*सड़क हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी के मामले में पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज*

 

 

काशीपुर। सड़क हादसे में घायल फैक्ट्रीकर्मी के मामले में पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपी रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत श्यामपुरम कालौनी निवासी सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति अरविन्द कुमार 3 जुलाई को केवीएस फैक्टरी में ड्यूटी के लिए साइकिल से जा रहे थे कि करीब पौने आठ बजे होटल गौतमी हाइट्स के पास रुद्रपुर की ओर से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस संख्या यूके 08 पीए-1634 के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके पति की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसके पति गम्भीर घायल हो गये। मौके पर मौजूद पति के साथी कर्मचारी रोहित ने 108 एबुलेंस के माध्यम से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने उसके पति को एक निजी अस्पताल में भेज दिया। जहां उनका ईलाज चल रहा है। उनकी हालात नाजुक है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement