डीएम ने देर रात लिया सीएम कार्यक्रम स्थल का जायजा 

डीएम ने देर रात लिया सीएम कार्यक्रम स्थल का जायजा

 

कार्यक्रम में आज 30 हजार से ज्यादा महिलाएं हिस्सा लेंगी

 

विभिन्न समाज के लोग सीएम धामी का जगह जगह करेगे स्वागत

 

रुद्रपुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शहर के गांधी पार्क में आयोजित नारी शक्ति वंदन महोत्सव में हिस्सा लेंगे जिसकी तैयारियों का देर रात जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया और व्यवस्थाये दुरुत्त करने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कहा की आज होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा जिसमें जनपद की करीब 30000 महिलाएं शिरकत करेंगी और मुख्यमंत्री मंच से महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर संदेश देंगे उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के स्वागत के लिये उनके रोड शो के दौरान विभिन्न समाज के लोग जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेगे डीएम ने कहा जनपद वासी मुख्यमंत्री धामी के स्वागत के लिये उत्साहित है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement