कुंडेश्वरी पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

*कुंडेश्वरी पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार*

 

 

काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने कच्ची शराब के एक और कारोबारी को गश्त के दौरान दबोचकर उसके कब्जे से 25 लीटर शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक कुंडेश्वरी पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान उसने भट्टा कालौनी कुंडेश्वरी निवासी कमल पुत्र चेतराम को गांव के समीप जरीकेन में 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कमल का आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत चालान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement