टिकट की आपाधापी के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष को आलाकमान ने दिल्ली बुलाया, असमंजसता बरकरार

रुद्रपुर। विधानसभा 2022 चुनाव के मद्देनजर रुद्रपुर विधानसभा में टिकट को लेकर असमंजसता की स्थिति बनी हुई है। इस बीच भाजपा आलाकमान ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को दिल्ली बुला लिया है, जिससे शिव अरोरा के रुद्रपुर से प्रत्याशी बनने की चर्चा तेजी से चलने लगी हैं। वहीं रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल भी फिर से टिकट को लेकर प्रयासरत हैं। बताते चलें भाजपा हाईकमान में टिकट वितरण को लेकर आपाधापी मची हुई। प्रदेश में कई विधायकों के टिकट कटने की बता सामने आ रही है। वहीं चर्चा है कि रुद्रपुर में भी बदलाव हो सकता है। इसी आपाधापी के बीच भाजपा हाईकमान ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को दिल्ली बुलाया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा रूद्रपुर से बीजेपी प्रत्याशी हो सकते है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement