अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

*अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार*

 

 

काशीपुर। अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। काशीपुर कोर्ट ने कुंडेश्वरी चैकी क्षेत्र निवासी धर्म पाली पत्नी सुंदर सिंह तथा लाडो कौर पत्नी शमशेर सिंह के खिलाफ धारा 60 आबकारी एक्ट व पूजा पत्नी जोगाराम निवासी कुमाऊं ब्लाॅक कुंडेश्वरी के खिलाफ एनआईएक्ट के मुकदमे में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कुंडेश्वरी पुलिस चैकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह व महिला कांस्टेबल रिचा तिवारी ने तीनों वारंटी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement