तो चुनाव नहीं लड़ेंगे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पत्र हो रहा वायरल

देहरादून/रुद्रपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव न लड़ने का पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर डोईवाला विधानसभा से चुनाव न लड़ने की बात कही है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा है कि पार्टी द्वारा उनपर विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री व अन्य पदों की जिम्मेदारी दी गई, जिनका उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन किया। वहीं मौजूदा समय में युवा सरकार को देखते हुए किसी अन्य को मौका मिलना चाहिए। जिसके चलते उन्होंने डोईवाला विधानसभा से चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई है हालांकि वसुंधरा दीप वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता लेकिन वायरल पत्र सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

तो चुनाव नहीं लड़ेंगे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पत्र हो रहा वायरल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement