खटीमा की तर्ज पर काशीपुर के राज्य आंदोलनकारियों ने परिचय पत्र बनाने की मांग की

 

काशीपुर। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों ने खटीमा की तर्ज पर काशीपुर के आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण कर उन्हें परिचय पत्र दिलाने की मांग की है। राज्य आंदोलनकारी मुकेश कुमार, अकबर अली, डा. दिनेश चन्द्र शर्मा, डा. एके सेन ने डीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें बताया कि पृथक उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए युवाओं और नारी शक्ति ने जोरदार आंदोलन किया। इनके सामूहिक प्रयासों से ही नौ नवंबर 2000 को पृथक राज्य का गठन संभव हो पाया लेकिन राज्य गठन के 21 साल बाद भी आंदोलनकारियों को चिन्हीकरण नहीं हो सका है और न ही उन्हें कोई प्रमाणपत्र जारी किया गया है जबकि खटीमा में पुलिस की पड़ताल के बाद वर्ष 2008 के शासनादेश के क्रम में 700 आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र जारी किए गए लेकिन काशीपुर के वांछित आंदोलनकारियों की उपेक्षा की जा रही है। उनका कहना है कि जिले में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण का मानक समान होना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement