पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

*पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया*

 

 

 

काशीपुर। ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन, एनबीडब्ल्यू व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अनुपालन में कार्यवाही करती पुलिस ने धारा 138 एनआई एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे शिवनगर ढकिया नंबर-एक कुंडेश्वरी निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह को कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। गिरफ्तारी पुलिस टीम में कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह व कांस्टेबल मुकेश कुमार थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement