हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर MNA विशाल मिश्रा ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रुद्रपुर। आजादी के 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से अभी से ही तैयारियां तेज कर दी गई है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने शनिवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने 13 अगस्त से आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा को लेकर बैठक करते हुए अफसरों से कहा कि कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का लक्ष्य परियोजना निदेशक डीआरडीओ को उपलब्ध करा दें ताकि झंडे की व्यवस्था समय से हो सके।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनजागरूक करने के लिए नगर पालिकाओं, नगर निगमओं एंव पंचायत कार्यालयों में स्टाल लगाकर झंडा फेराया जाए।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों एंव अधिकारियों को जनता को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया जाए।
सीडीओ ने कहा कि पर्याप्त संख्या में राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था करने के साथ ही लोगों को राष्ट्रीय पर्व के लिए अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। डीपीआरओ ने बताया कि जिले में लगभग 3 लाख निवासरत परिवारों की संख्या है। जिसके लिए राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था करनी है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार द्वारा आम जनमानस में राष्ट्र के प्रति समर्पण, देशभक्ति एवं आस्था का भाव पैदा करने के लिए 13 अगस्त से हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा, जिसके तहत सभी घरों पर तिरंगा फहराया जाना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement