रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट खत्म करना दुर्भाग्यपूर्ण :एडवोकेट हरीश कुमार सिंह

रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट खत्म करना दुर्भाग्यपूर्ण…एडवोकेट हरीश कुमार सिंह

 

 

काशीपुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह एडवोेकेट ने रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट को खत्म करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। प्रेस को जारी अपने बयान में श्री सिंह ने कहा कि जब सांसदों को रेल किराए में मिलने वाली सब्सिडी जारी है तब देश के बुजुर्गों को मिलने वाली राहत हमें ‘बोझ’ लगने लगी? उम्र के आखिरी पड़ाव पर अपने लोगों का साथ छोड़ देना असंवेदनशीलता है। सरकार इस पर पुनर्विचार करे और नेताओं को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को बंद किया जाये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement