वारदात को अंजाम देने से पहले 2 शातिर अपराधी लगे पुलिस के हाथ, 5 अवैध तमंचे भी बरामद

रुद्रपुर। जिले में अवैध अस्लाहों की शिकायत पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। जिसके तहत पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 5 अवैध तमंचों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें काशीपुर कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त रुपय से चैकिंग अभियान चलाकर गत दिवस करबला मैदान के पास अभियुक्त मो0 नावेद उर्फ आलम पुत्र यामीन निवासी बांसफौड़ान थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर व मो0 जोवद पुत्र रिसाल अहमद निवासी चिल्किया थाना रामनगर जिला नैनीताल को अवैध तमंचे 315 बोर मय 3 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफतार किया। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बता दें अभियुक्त शातिर किस्म के है, जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थें। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जिनपर पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त मौ0 जावेद वर्ष 2018 में अवैध शस्त्र के साथ गिरफतार किया गया, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement