बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

*बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत*

 

 

काशीपुर। बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नई बस्ती, जसपुर निवासी दानिश पुत्र हाजी आसिम वृहस्पतिवार रात बाइक से जसपुर जा रहा था कि गोविंदपुर गांव के पास हाईवे पर उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर शिवराजपुर पट्टी चौकी पुलिस ने घटना के बारे मे मृतक के परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार वालों की मौजूदगी में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक देहरादून में प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता बताया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement