विद्युत विभाग ने बिजली चोरी करते तीन लोगों के खिलाफ कराया केस दर्ज

*विद्युत विभाग ने बिजली चोरी करते तीन लोगों के खिलाफ कराया केस दर्ज*

 

 

काशीपुर। बिजली चोरी करते पाये गये तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। कुण्डेश्वरी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाती ऊर्जा निगम की टीम ने तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। मामले में उपखण्ड अधिकारी पंकज सिंह की ओर से हरिनगर ढकिया नं. एक निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र धूम सिंह, सतपाल पुत्र तेजा व शिवम पुत्र रामवीर के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement