उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चामुंडा हॉस्पिटल एंड लेप्रोस्कोपिक सेंटर को जिलादिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी 15 अगस्त को करेंगे सम्मानित

*उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चामुंडा हॉस्पिटल एंड लेप्रोस्कोपिक सेंटर को जिलादिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी 15 अगस्त को करेंगे सम्मानित*

 

 

काशीपुर। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अंतर्गत गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉज प्राप्त करने वाले सूचीबद्ध चिकित्सालयों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाने के क्रम में उत्कृष्ट कार्यो हेतु रामनगर रोड स्थित चामुंडा हॉस्पिटल एण्ड लेप्रोस्कोपिक सेन्टर प्रा. लि. को जनपद ऊधमसिंहनगर के जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सोमवार, 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इस सूचना से चामुण्डा हॉस्पिटल परिवार के समस्त डॉक्टर्स व कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हॉस्पिटल के एमडी डॉ. यशपाल रावत ने बताया कि इस सूचना से हॉस्पिटल परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement