होली चाइल्ड स्कूल के छात्र का राज्य स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता के लिए चयन

रुद्रपुर। जिला स्तरीय बैडमिन्टन एसोसिएशन उधम सिंह नगर के तत्वाधान में 30 व 31 जुलाई 2022 को बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन रूद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें होली चाइल्ड स्कूल के कक्षा 10 के होनहार छात्र लक्ष्य पपनेजा ने अण्डर -15 बैडमिन्टन प्रतियोगिता के युगल वर्ग में प्रथम स्थान व एकल वर्ग में तृतीय स्थान अर्जित कर विद्यालय व अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया तथा राज्य स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। लक्ष्य पपनेजा होली चाइल्ड स्कूल के प्रांगण में अनिल कुम्बले द्वारा संचालित टेन्विक स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षित कोच द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। टेन्विक स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षित कोचों द्वारा बैडमिन्टन के अलावा टेबिल टेनिस व क्रिकेट का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। होली चाइल्ड स्कूल का लक्ष्य इस एकेडमी के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करना है। संस्था के सरपरस्त योगराज बत्रा, चेयरमैन आर.के. बत्रा, वाइस चेयरमैन विकास बत्रा, विनय बत्रा, एम.डी. पूजा बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य मिंटू दुबे, उपप्रधानाचार्य प्रदीप कुमार जोशी, कोआर्डिनेटर मंजू अधिकारी, जसपाल कौर, फिजिकल एजूकेशन शिक्षक सुधाकर सिंह, शिवम सिन्हा, बैडमिन्टन कोच कपिल पवार तथा समस्त शिक्षक वर्ग ने इस उपलब्धि पर छात्र को बधाई दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement