11 मुकदमों में वांछित दस हजार का ईनामी लगा पुलिस के हाथ, तमंचा व कारतूस बरामद

किच्छा। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे ईनामी अपराधियों व अस्लाह तस्करों के खिलाफ अभियान में सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने 11 मुकदमों में वांछित शातिर अभियुक्त सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार किया है। बता दें एसओजी टीम व किच्छा थाना क्षेत्र में अवैध अस्लाहों की तस्करी को पर कार्यवाही को लेकर अभियान जारी है। जिस क्रम में पुलिस ने प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खमरिया रोड़ लालपुर थाना किच्छा क्षेत्र से अभियुक्त सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र मक्खन सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी लालपुर थाना किच्छा हाल निवासी डी.ए.वी. स्कूल के पास शिमला पिस्तौर थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर को 1 अदद तमंचा व 3 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुखबिन्दर सिंह उर्फ सुक्खा खूंखार किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा विधानसभा चुनाव से पूर्व रामेश्वरपुर लालपुर क्षेत्र में फायरिंग कर दी थी, उसके बाद वह पंजाब भाग गया था। वहीं एसएसपी द्वारा 2 मार्च 2022 को अभियुक्त सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खा के विरुद्ध 10 हजार का ईनाम घोषित किया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement