कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सड़क दुर्घटना में घायल युवकों को अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल, जानें क्या है पूरा मामला

देहरादून। श्रीनगर एनएच पर बागवान के पास एक प्राइवेट बस और बाइक की टक्कर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति आशीष केसरी और अनीस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के कुछ देर बाद ही रुद्रप्रयाग दौरे से देहरादून आते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
इससे पहले भी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने फेसबुक पोस्ट का संज्ञान लेते हुए बागेश्वर के दुग-नाकुरि तहसील के छातिखेत पल्सो निवासी पंकज के इलाज की व्यवस्था की थी। जहां पंकज के दिल में छेद था।
यूपी के सोनभद्र निवासी दोनों घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है।
बस ऋषिकेश से गुप्तकाशी जा रही थी तभी अचानक बस के सामने तेज रफ़्तार बाइक सवार दो युवक आ गए और उनकी बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वे घायल हो गए। दोनों की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement