कुंडा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 6 किलो गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

*कुंडा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 6 किलो गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार*

कुंडा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 6 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार सायं कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल व एसआई मनोहर चंद्र टीम के साथ बैलजोड़ी मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। जिसको उन्होंने वाहन चेकिंग के लिए रोक दिया। जहां उन्होंने युवक के कब्जे से 6 किलो अवैध गांजा पकड़ लिया। साथ ही उसके कब्जे से 12520 रूपए भी बरामद किए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनिल कुमार पुत्र जोगाराम निवासी मालधन चौड़ थाना रामनगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement