घर से काम गया बढ़ई संदिग्ध अवस्था में लापता

घर से काम गया बढ़ई संदिग्ध अवस्था में लापता

काशीपुर। घर से काम पर गया बढ़ई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन की गुहार लगाई है।
मरकज मस्जिद के निकट मौहल्ला अल्लीखां निवासी शमीम जहां पत्नी मौलाना जुम्मा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका 30 वर्षीय पुत्र बीती चार अगस्त को कारपेंटर का काम करने घर से गया था लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement