मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक डॉक्टर इंद्रेश कुमार जी के जन्मदिन पर सदस्य के लोगों ने की गौ सेवा

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक डॉक्टर इंद्रेश कुमार जी के जन्मदिन पर सदस्य के लोगों ने की गौ सेवा

काशीपुर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय डॉक्टर इंद्रेश कुमार जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा सप्ताह के प्रथम दिन गौशाला काशीपुर में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संयोजक (पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं सदस्य वक़्फ बोर्ड उत्तराखंड सरकार) डॉक्टर हसन नूरी जी के तत्वाधान में किया गया। जिसने मुख्य रूप इंतजार हुसैन (अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड।) मिर्जा नदीम बैग प्रांत (शिक्षा प्रकोष्ठ) मुस्लिम राष्ट्र मंच
कार्यक्रम के उपरांत डॉक्टर हसन नूरी साहब ने माननीय इंद्रेश कुमार जी भाई साहब की दीर्घ आयु उत्तम स्वास्थ्य और देश की तरक्की के लिए दुआ की और यह जानकारी दी कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मुसलमानों की तालीम,तहजीब और तरक्की के लिए समाज में मिशनरी भावना से तन मन धन से कार्यरत है और रहेगा। सेवा सप्ताह का कार्यक्रम 18 फरवरी से 25 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा। मौके पर इंतजार हुसैन, फारुख खान ,शमशाद हुसैन ,आरिफ, नदीम बैग, डॉक्टर हसन नूरी ,इदरीस अहमद ,असलम मलिक, आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement