103 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 लाख रुपये

किच्छा। पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय बॉर्डर में चेकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि किच्छा की पुलभट्टा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर थाना मीरगंज जिला बरेली निवासी दानिश खान पुत्र अंसार अली खान के पास से 103 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement