लालकुआं। उत्तराखंड की 11 कांग्रेस सीटों पर विधानसभा के प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं लालकुआं विधानसभा में भी इस खबर के वायरल होते ही पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के घर पर समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया समाचार लिखे जाने तक पूर्व मंत्री के घर के आगे समर्थकों और गाड़ियों का हुजूम जमा हो गया था इधर हरीश चंद्र दुर्गापाल ने समर्थकों के दबाव को देखते हुए भावुक होते हुए कहा की मेरे साथ 2012 जैसा वातावरण पुनः बना दिया गया है जब कांग्रेस के सर्वे में प्रत्याशी के तौर पर सबसे ऊपर उनका नाम चल रहा था तो इस बार फिर ऐसा करना विकास की पक्षधर लाल कुआं विधानसभा की जनता के साथ बेईमानी होगी उन्होंने कहा कि बीते पाँच वर्ष में जनसरोकारों के विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष किया है और यदि कांग्रेस ने इस बार जनभावना को दरकिनार करते हुये कोई अलग फैसला लिया तो वो अपने समर्थकों की भावना को ध्यान में रखते हुये आगे की रणनीति तय करेंगे।
Related Posts
बाजपुर पुलिस ने 1.04 ग्राम अफीम के साथ युवक को दबोचा
ख़बर शेयर करें -बाजपुर। बाजपुर पुलिस ने लखनपुर पानी चक्की तिराहे के पास से एक ऑल्टो कार ब चालक नगेंद्र…
कटोराताल क्षेत्र में पति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी की हत्या की
ख़बर शेयर करें -कटोराताल क्षेत्र में पति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी की हत्या की काशीपुर। दूसरे पति…
रुद्रपुर में SSP अजय गणपति ने संभाली जागरूकता की कमान, DPS के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
ख़बर शेयर करें -# रुद्रपुर में SSP अजय गणपति ने संभाली जागरूकता की कमान, DPS के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं…




