जाते हुए भी दो लोगो के जीवन में रोशनी भर गए सरदार प्रताप सिंह

नगर के युवा व्यापारी समरवीर सिंह सीटू व इंदरजीत सिंह गोगी (मुंबई) , निवासी C 24, एलायंस कॉलोनी, रुद्रपुर के पिताजी प्रताप सिंह चुग, सेवा निवृत पूर्व प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, आज प्रभु चरणों में लीन हो गए हैं।

पूज्य चुग जी के परिवार द्वारा उनकी इक्षा के अनुसार, इस दुख की घडी में भी समाज सेवा में उनके नेत्र दान करने का निर्णय लिया गया। भारत विकास परिषद एवं हेल्प अदर्स सोसाइटी के माध्यम से उनके नेत्रों को सी एल गुप्ता चेरिटेबल नेत्र चिकित्सालय की टीम द्वारा संपन्न किया गया।

पूज्य अरोरा जी के इस महादान से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिल सकेगी।

इस पुनीत कार्य में बरीत सिंह एडवोकेट, हरभजन सिंह, सी ए हरनाम चौधरी, नरेंद्र अरोरा एवम संदीप चावला का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement