पुलिस लाइन में गेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट, सिपाही घायल

रुद्रपुर। शहर में पुलिसकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। जहां पुलिस लाइन गेट पर रोके जाने के बाद 4 युवकों ने सिपाही से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में सिपाही घायल हो गया है, जिसके बाद उक्त सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बता दें सिपाही लक्ष्मण राणा पुलिस लाइन गेट पर ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान बाइक सवार चार युवक वहां से गुजर रहे थे। तभी ड्यूटी पर तैनात सिपाही लक्ष्मण राणा ने उन्हें रोका और जानकारी मांगी। जिसपर उक्त चारों युवक उग्र हो गए और सिपाही लक्ष्मण राणा के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव कराया। जिसके बाद घायल सिपाही लक्ष्मण राणा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं खबर लिखे जाने तक उक्त चारों युवकों को बाइक के साथ सिडकुल चौकी ले जाया गया है, जहां अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement