किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरव के आवास पर दंबगों की दबंगई, घर में घुसने की कोशिश

रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरव बेहड़ के आवास पर दंबगों की दबंगई देखने का मिली है। जहां दो युवक उनके आवास पर आकर दरवाजा पीटने लगे और घर में घुसने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद घर में मौजूद काम करने वाली महिला के शोर मचाने पर दोनों युवक नौ दो ग्यारह हो गए। कोतवाली रुद्रपुर में सौंपी तहरीर में सौरव ने बताया है कि बीती 29 अगस्त को करीब सांय पांच बजे दो युवक उनके घर पर आये और दरवाजा पीटने लगे और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। इस दौरान घर में काम करने वाली महिला मौजूद थी। शोर शराबे से भयभीत होकर महिला ने शोर मचा दिया, जिसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पूरे मामले में विधायक पुत्र सौरव बेहड़ ने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे व मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को सौंपी है। वहीं पुलिस भी जांच में जुट गई है और सीसीटीवी के आधार पर युवकों की पहचान कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement