बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर सफाई कर रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर बाइक सवार फरार

किच्छा। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं, जो सरेराह वारदात को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं। किच्छा थानांतर्गत बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर सफाई कर रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। बता दें घटना पुराने अस्पताल रोड की है, जहां बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और महिला को धक्का देकर फरार हो गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement