पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य विकास शर्मा ने सुंदरपुर गांव में हरिनाम कीर्तन में लिया आशीर्वाद

रुद्रपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे के सदस्य एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने रुद्रपुर विधानसभा के सुंदरपुर गांव में हरि नाम कीर्तन में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विकास शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति की पहचान है ऐसे आयोजनों से हमारी आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति की जानकारी मिलती है। जिस तरह क्षेत्र के सभी लोग एकत्र होकर एक ही स्थान पर कीर्तन कर एक साथ भोजन और भजन करते हैं यही हमारी संस्कृति है। उन्होंने कहा कि लोग मथुरा वृंदावन जाकर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं लेकिन यहां कीर्तन में स्वयं श्री हरि आशीर्वाद देने के लिए पधारें उन्होंने सभी आयोजक मंडल का भी आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में सुभाष मंडल गुरुपद सरकार हरजीत राठी गगन ग्रोवर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement