एसओजी और पुलिस की टीम ने स्मेक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। एसओजी और पुलिस की टीम ने 6.14 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्रतार किया है। कुंडा थाना पुलिस ने एसओजी की तहरीर के आधर परआरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार देर शाम एसओजी व कुंडा थाना पुलिस की टीम संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। इस दौरान पुराने ढेला पुल के पास एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखा। जिसको टीम ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से 6.14 ग्रामस्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सरवरखेड़ा निवासी मोहम्मद नफीस पुत्र स्व. मोहम्मद शरीफ बताया। कुंडा थाना पुलिस ने एसओजी की तहरीरके आधर पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है पुलिस टीम में एसआई ललित बिष्ट, कांस्टेबल दीवान सिंह, प्रदीप व विनय कुमार शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement