अवैध खनन पर सख्त SDM काशीपुर, 4 गाड़ियों का चालान, वसूला 80 हजार का जुर्माना

काशीपुर। उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कल रात्रि काशीपुर में अवैध खनन एवम अवैध खनन परिवहन की चेकिंग के दौरान ड्राइवर, कंडक्टर वाहन छोड़ कर भागते नजर आए।
प्राप्त सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि उप जिलाधिकारी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान वाहन चालक अपने-अपने वाहन छोड़कर भागते नजर आ रहे हैं।
उप जिलाधिकारी द्वारा देर रात्रि की गई छापेमारी के दौरान कुछ गाड़ियां अलीगंज रोड से बहल पेपर मिल की तरफ भाग गई, जैसे ही उप जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे गाड़ी के चालक वहां से भाग गए, 4 गाड़ियों का चालान परिवहन विभाग के द्वारा कराया गया। प्रत्येक गाड़ी का 15 हजार रुपए का चालान किया गया। इसके अलावा आज प्रातःकाल में कुंडेश्वरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज करते हुए 80 हजार रुपए का चालान किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement