हड़ताल पर बैठे इंटार्क श्रमिकों से मिलने पहुंचे विधायक बेहड़, हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन

किच्छा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक तिलक राज बेहड़ ने हड़ताल पर बैठे हुए INTERARCH के श्रमिकों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया । श्री बेहड ने कहा कि श्रमिकों की मांगों को लेकर वह प्रशासन से वार्ता करेंगे और शासन तक भी उनकी बात पहुंचाएंगे ।
श्री बेहड़ ने कहा कि INTERARCH श्रमिकों की समस्या का समाधान करना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है क्योंकि श्रमिक लंबे अरसे से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने श्रमिको को आश्वासन दिया कि वह उनका मुद्दा हर हाल में शासन प्रशासन के सामने उठाएंगे ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके ।
गौरतलब है कि INTERARCH श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे अरसे से कंपनी गेट पर हड़ताल पर बैठे हुए हैं और आऐ दिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा हैं लेकिन फिलहाल उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। जिसपर श्री बेहड़ ने जल्द से जल्द वार्ता करा कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,ओमप्रकाश दुआ, गुड्डू तिवारी, दानिश मलिक सभासद, धर्मेंद्र सिंधी आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement