डीएम ने केरियर प्लस कार्यक्रम के तहत बायजूस द्वारा चयनित विद्यार्थियों वितरित किए टेबलेट

रूद्रपुर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा आज कैरियर प्लस कार्यक्रम के तहत बायजूस द्वारा चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया गया। डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आकाश इन्सट्यिूट एवं बायजूस द्वारा आयोजित कैरियर प्लस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने नीट एवं जेईई की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 27 विद्यार्थियों को मोबाईल टैबलेट वितरित किये। उन्होने चयनित हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाऐं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने विद्यार्थियों को आईटीआई एवं नीट की परीक्षाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों को अपने शिक्षण काल में पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें। उन्होने आकाश इन्सटीय्ट एवं बायजूस को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी प्रकार भविष्य में भी विद्यार्थियों को शिक्षित करें ताकि विद्यार्थी अपने जीवन में अग्रसर हो एवं सफलता प्राप्त करें।

बायजूस के जिला समन्वयक सलमान अहमद ने बताया कि चयनित सभी विद्यार्थियों को बायजूंस द्वारा 2 वर्ष तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी, इसके लिए नीति आयोग द्वारा परिक्षाओं का आयोजन कराया गया था।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी ऐके सिंह के साथ विद्यार्थी व उनके परिजन मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement