विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर घर से निकालने का लगाया आरोप

 

पुलिस ने पांच के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

काशीपुर। एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर घर से निकालने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बांसखेड़ा खुर्द निवासी ललिता पत्नी सुरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व उसका विवाह सुरेश कुमार पुत्र राजाराम के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसके ससुराली कम दहेज लाने की बात को लेकर उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे। बीती 5 जुलाई को उसके देवर मुकेश कुमार व सास भगवती देवी ने मारपीट कर उसको घर से बाहर निकाल दिया। पति सुरेश कुमार ने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सुरेश कुमार, देवर मुकेश कुमार, सास भगवती देवी, ससुर राजाराम, जेठ राजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement